सरायपाली : जान से मारने धमकी देकर हाथ मुक्का व लाठी से पिटाई... - CG Sandesh

सरायपाली : जान से मारने धमकी देकर हाथ मुक्का व लाठी से पिटाई.

थाना सरायपाली अंतर्गत कुटेला स्कूल के पास जान से मारने धमकी देकर हाथ मुक्का व लाठी से पिटाई, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.

राकेश पटेल ने पुलिस को बताया कि वह आई0ई0एम0बी0एच0 स्कूल कुटेला में अपने वाहन मैजिक क्रमांक CG04 T 5077 से बच्चों को लाने ले जाने का कार्य करता है 08 मार्च 2022 को बच्चों को लेकर दोपहर 12.30 बजे के आस पास स्कूल पहुंचकर बच्चों को गाड़ी से उतार रहा था उसी समय नीलेंद्र पटेल, मनीष विशाल एवं पिंटू यादव निवासी बस्ती सरायपाली आये और उसे बिना कारण के मां बहन की गाली गलौच कर जान से मारने धमकी देकर हाथ मुक्का एवं चप्पल एवं पिंटू यादव द्वारा लाठी से मारपीट करने लगे घटना को देखकर चेतन बेहरा एवं शंकर देखे सुने व बीच बचाव किये हैं। मारपीट से मेरे दायां हाथ के पीछे और सिर में चोट आकर दर्द हो रहा है। पार्थी के रिपोर्ट पर अपराध धारा 294,323,506,34 भादवि का घटित करना पाये जाने पर आरोपीयों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें