बसना : पदरडीह से 04 लीटर देशी महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

बसना : पदरडीह से 04 लीटर देशी महुआ शराब जप्त.

बसना पुलिस को 09 मार्च 2022 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी बसंत साव पिता हरि साव के कब्जे से एक 05 लीटर वाली पीला रंग की प्लास्टिक जरिकेन अंदर भरा हुआ करीबन 04 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 800/- रूपये को जप्त कर किया गया है. आरोपी बसंत साव का उक्त कृत्य अपराध धारा 34 (A) आबकारी एक्ट का घटित करना सबूत पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

इसी तरह बसना पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम पठियापाली से चिर्राचुंआ जाने का रोड किनारे हिरदे सिंह नामक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर लोगों को शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराकर अवैध रूप से धन अर्जित करते मिला. पुलिस की टीम मुखबीर के निशानदेही पर पठियापाली से चिर्राचुंआ रोड गया पुलिस को देखकर शराब पीने वाले व्यक्ति वहां से भाग गये एक व्यक्ति मिला जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम हिरदे सिंह जगत पिता जमीदार जगत उम्र 40 साल निवासी पठियापाली थाना बसना जिला महासमुंद का रहने वाला बताया. आरोपी के कब्जे से दो नग देशी प्लेन शराब का 180 एमएल का खाली शीशी जिसमें शराब का कुछ अंश है व  दो नग खाली डिस्पोजल ग्लास जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(सी) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें