सरायपाली : खुद को पुलिस अधिकारी बताकर गांजा के प्रकरण में फं... - CG Sandesh

सरायपाली : खुद को पुलिस अधिकारी बताकर गांजा के प्रकरण में फंसाने की धमकी देकर वसूले पैसे.

थाना सरायपाली अंतर्गत नया मण्डी के पास खुद को पुलिस अधिकारी बताकर गांजा के प्रकरण में फंसाने की धमकी देकर वसूले पैसे, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.

गणेशराम मेहेर ने पुलिस को बताया वह अमरकोट का निवासी है जो कि 07 मार्च 2022 को वह घर से कपडा बेचने के नाम से सरायपाली निकला तभी रास्ते में सुबह करीबन 07:30 बजे नया मण्डी के पास दो अज्ञात व्यक्ति उसे रोके और कहे की तेरे थैले में क्या है? दो टेबलेट, लगभग 100 ग्राम गांजा जो हरे पन्नी में था उसके थैले में डाल दिये और हम लोग क्राईम ब्रांच पुलिस के अधिकारी है चेकिंग कर रहे है कहकर गाली गलौच कर धमका कर उसका मोबाइल छीन लिये नशा का टेबलेट व गांजा तेरे थैला से मिला है बोलकर धमकी चमकी कर रहे थे व पार्थी के फोन से उसके भाई को फोन किये और बोले कि तेरे भाई के थैला में नशे का टेबलेट एवं गांजा मिला है तु 20,000 रूपये लेकर बस्ती सरायपाली तालाब आओ किसी को बताने पर मामला गंभीर हो जायेगा।

इसी फोन को सुनकर उसके चाचा एवं भाई नगद 20,000 रूपये लेकर आये और पैसा को प्रकाश यादव व उसके साथी को दिये। उसके बाद उन लोगो ने उसे छोडा एवं घर वालो के साथ घर गया बाद में पता चला कि ये लोग पुलिस के आदमी नहीं है सरायपाली के बदमाश है। प्रकाश यादव व उसके साथी ने उसके साथ पुलिस होने की धमकी व गांजा के प्रकरण में फंसा दुंगा कहकर डरा धमका कर उसके घर वालो से 20,000 रूपये व उसके पास रखे दो नग सम्बलपुरी साडी भी ले लिये है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 34-IPC, 341-IPC, 384-IPC, 419-IPC, 420-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें