इस महिला की बात सुनकर खिलखिलाकर हंस पड़े प्रधानमंत्री मोदी, ... - CG Sandesh

इस महिला की बात सुनकर खिलखिलाकर हंस पड़े प्रधानमंत्री मोदी, पढ़ें पूरी ख़बर

पीएम नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर नारी शक्ति पुरस्कार 2020 और 2021 संस्करणों के विजेताओं के साथ संवाद किया. इस दौरान केरल की मर्चेंट नेवी कैप्टन राधिका मेनन ने एक ऐसी कहानी सुनाई, जिसे सुनकर पीएम मोदी की भी हंसी छूट गई. बता दें कि यह पुरस्कार कोरोना महामारी के चलते हुई देरी के कारण एक साथ सम्मानित किए गए थे.

पीएम मोदी ने पुरस्कार पाने वाली महिलाओं से लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आधिकारिक आवास पर मुलाकात की. राधिका मेनन ने कहा कि अपने काम को लेकर दुनिया भर में जाने का मौका मिला.

उन्होंने कहा कि जब मैं पाकिस्तान और चीन जैसे देशों की जल सीमा में जाती. जिनके भारत के साथ रिश्ते दोस्ताना नहीं हैं. वहां भी मुझे सुनने को मिलता है कि आपके देश में एक मजबूत नेता है. इस पर पीएम मोदी ठहाके लगाकर हंस पड़े.

मेनन ने कहा कि मोदी सरकार में कई सकारात्मक बदलाव आए हैं. नौवहन क्षेत्र में भी काफी संभावनाओं का विकास देखने को मिला है. हमें आप पर गर्व है. बता दें कि राधिका मेनन ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ से सम्मानित और भारत की पहली मर्चेंट नेवी महिला कप्तान हैं.

गौरलतब है कि व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा किए गए असाधारण योगदान के लिए नारी शक्ति पुरस्कार महिलाओं और बाल विकास मंत्रालय की एक पहल है. इसमें महिलाओं को समाज में प्रभावी सकारात्मक बदलाव के उत्प्रेरक के रूप में पुरस्कृत किया जाता है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें