सरायपाली : खेत से 05 एचपी का सोलर पंप चोरी.  - CG Sandesh

सरायपाली : खेत से 05 एचपी का सोलर पंप चोरी.

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम इच्छापुर में खेत से 05 एचपी का सोलर पंप चोरी, जिसपर मामला दर्ज.

सुरेश नायक ने पुलिस को बताया कि ग्रीष्मकालिन धान फसल लेने हेतु अपने ग्राम इच्छापुर प्रार्थी का पैनडोली खेत 05 एचपी का सोलर वाटर पंप लगवाया था जिसे 26 फरवरी 22 के रात्रि 22 बजे चालु हालत में देखकर वापस घर आया था.

27 फरवरी 22 के सुबह 07 बजे जब खेत गया तो देखा की कोई अज्ञात चोर खेत में लगे 05 एचपी का सेालर वाटर पंप केबल सहित जुमला कीमती 45000 रूपये का चोरी कर ले गया है जिसका आसपास पता तलाश किया गया पता नही चला. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें