सरायपाली : पुलिस ने दो आरोपियों को अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा है.
5 मार्च को सरायपाली पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर दो आरोपियों को अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा है.
जिसमे झिलमिला चौक राजकुमार ऑटो के सामने सरायपाली में आरोपी भरत भारद्वाज पिता अहिवरन उम्र 27 साल साकिन वार्ड नंबर 11 बाजार पारा सरायपाली थाना सरायपाली को एक नग सट्टा पर्ची सहित नगदी रकम 3360 रुपए एवं एक नग डॉट पेन जप्त कर अवैध रूप से लिखते पकड़े जाने पर धारा 4( क) जुआ एक्ट का पाए जाने से कार्यवाही किया.
तथा झिलमिला चौक फैंसी दुकान के सामने आरोपी सुनील भारद्वाज पिता अहिवरन उम्र 29 साल साकिन वार्ड नंबर 11 बाजार पारा सरायपाली थाना सरायपाली के कब्जे से एक नग सट्टा पर्ची जिसमें अंको के सामने रुपए लिखे हुए, नगदी रकम 3555 रुपए एवं एक नग डॉट पेन जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 4( क) जुआ एक्ट का पाए जाने से अपराध कायम कर विवेचना मे लिया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें