सरायपाली : लोहे का धारदार हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार.
थाना सरायपाली चौकी बलौदा पुलिस को 04 मार्च 2022 को ग्राम मुण्डपहार से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम मुण्डपहार आम जगह गरूड खम्भ चौक के पास एक लोहे का धारदार गण्डाशा लेकर आम जनता को डराते धमकाते आज अपनी पत्नी को जान सहित मार दूंगा कहकर धमकी दे रहा है पुलिस की टीम सूचना से अवगत होकर मौके में गरूड खम्भ चौक ग्राम मुण्डपहार आम जगह पहुंचे जहां एक व्यक्ति धारदार लोहे का गण्डाशा लहराते लोगो को भयभीत कर हंगामा कर रहा था जिस पर घेराबंदी कर हिकमत अमली से उक्त व्यक्ति को पकडकर पूछताछ किये जिसने अपना नाम सुनील प्रधान पिता हदृयानंद प्रधान 32 वर्ष सा0 शंकरपुर थाना सांकरा बताया.
आरोपी सुनील प्रधान के कब्जे से उक्त धारदार गण्डाशा जिसकी कुल लम्बाई 12.5 इंच, फल की लंबाई 9 इंच, मुठ की लंबाई 3.5 इंच, फल के मध्य की चौडाई 2.5 इंच को जप्त किया गया है. आरोपी का कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवे0 में लिया गया.