बसना : किराये के मकान से मोटर सायकल चोरी. - CG Sandesh

बसना : किराये के मकान से मोटर सायकल चोरी.

बसना थाना अंतर्गत केसुराम नायक किराये के मकान से मोटर सायकल चोरी, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.

केसुराम नायक ने पुलिस को बताया कि वर्तमान में सत्या कालोनी बंसुला में सीताराम साहू के यहां किराये के मकान में निवासरत होकर पटेल हास्पिटल बसना में पैथालाजी कार्य करता है । मोटर सायकल सुपर स्प्लेण्डर क्रमांक CG 06 GE 8350 कलर लाल कीमती करीबन 20,000/ रू जो लक्ष्मीप्रसाद कन्हेर पिता तुलसीदास कन्हेर निवासी छातामहुआ परसवानी थाना सांकरा जिला महासमुंद के नाम से पंजीकृत है जिसे 10 नवम्बर 2021 को खरीदा था नाम ट्रांसफर नही हुआ है ।

उक्त मोटर सायकल को 11 फरवरी 2022 को रात्रि करीबन 08.00 बजे सत्या कालोनी बंसुला के सामने लाक कर खडी किया था । 12 फरवरी 2022 को सुबह करीबन 09.00 बजे देखा तो जहां गाडी खडी किया था वहां नही था आसपास पता तलाश किया पता नही चला किसी अज्ञात चोर द्वारा उक्त मोटर सायकल को चोरी कर ले गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें