महिला पार्षद ने पीएम आवास दिलाने के नाम पर लिए लाखों रुपये, पहुंची सलाखों के पीछे
जगदलपुर के एक वार्ड के
पार्षद ने पीएम आवास दिलाने के नाम पर वार्ड के 40 से अधिक लोगों से लाखों रुपये
लिए थे. पुलिस को पार्षद के खिलाफ सारे साबुत मिले जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश
कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
मामला जगदलपुर के संजय
गांधी वार्ड की है जहाँ की कांग्रेसी पार्षद कोमल सेना ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम
पर वार्ड वासियों से लाखों रुपए कमीशन लिया था. पार्षद कोमल सेना को शनिवार को
पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज
दिया गया है.
कोमल सेना पर PM आवास का लाभ दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपए से ज्यादा कि धोखाधड़ी का आरोप लगा था। वार्ड के 40 से ज्यादा लोगों ने PM आवास का लाभ लेने के लिए 25-25 हजार रुपए महिला पार्षद को दिए थे। साल 2020 में वार्ड में घूम-घूम कर लोगों से कहती रहीं कि एक ऑफर आया है, 25 हजार रुपए दो और PM आवास पाओ। लेकिन यह ऑफर केवल झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों के लिए है। पैसे लेने के बाद भी किसी को पीएम आवास का लाभ नहीं मिला।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें