जानें कहा से आया ‘कच्चा बादाम’ गाना - CG Sandesh

जानें कहा से आया ‘कच्चा बादाम’ गाना

‘कच्चा बादाम’ गाना इन दिनों काफी चर्चा में है. लोग इस गाने को बहुत पसंद कर रहे हैं. यह गाना पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के कुरालजुरी गांव निवासी भुबन बड्याकर नाम के एक मूंगफली बेचने वाले ने गाया है. वे गाँव-गाँव जाकर मूंगफली बेचने का काम करते हैं. मूंगफली को ही भुबन कच्‍चा बादाम कहते हैं. सोशल मीडिया पर भुबन का गाना पहुंचने के बाद इस गाने पर बनाए गए सेलिब्र‍िटीज के वीडियो वायरल हो रहे हैं. जब वो किसी नए गांव पहुंचते हैं, तो ‘कच्चा बादाम’ वाला जिंगल गाकर लोगों को बुलाते हैं. उनका ये गाना बौल लोकधुन से प्रेरित है.

बनाया गया रीमिक्स
सिंगर और म्यूज़िशियन नज्‍मू रीचैट ने इस गाने का रीमिक्‍स तैयार किया और इंटरनेट पर अपलोड कर दिया. फिर लोगों को यह पसंद आने लगे और ‘कच्‍चा बादाम डांस चैलेंज’ शुरू हो गया. लोग अपनी-अपनी तरह से इस गाने के स्‍टेप्‍स बनाने लगे. खास बात है कि ऐसा करने वालों में भारतीय ही नहीं साउथ कोरिया और तंजानिया समेत कई देशों के लोग शामिल हैं. आलम यह कि कई इंफ्युएंसर भुबन के पास पहुंच रहे हैं और इनके साथ वीडियो बना रहे हैं.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें