फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर नौकरी करने की मिली शिकायत, जांच दल... - CG Sandesh

फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर नौकरी करने की मिली शिकायत, जांच दल गठित

फर्जी जाति प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी करने की शिकायत पर कलेक्टर रानू साहू ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मामले की पूरी जांच करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी जी.पी.भारद्वाज ने चार सदस्यीय जांच दल गठित कर दी है। जांच दल उपरोक्त शिकायत की जांच-परीक्षण कर सात दिन के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। जांच दल में जिला शिक्षा अधिकारी जी.पी. भारद्वाज, तहसीलदार पोंड़ीउपरोड़ा के.के.लहरे, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबी-धतूरा बी.एस. पैंकरा, एवं प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल स्याहीमुड़ी फरहाना अली शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि राज लहरे के द्वारा शिकायत किया गया है कि लीला साहू पिछड़ा वर्ग के अन्तर्गत आती है। जोकि विकासखंड पाली में शिक्षा विभाग के अन्तर्गत शिक्षाकर्मी वर्ग एक के पद पर अनुसूचित जाति के फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी कर रही है। मामले की शिकायत आने पर कलेक्टर साहू ने उक्त शिकायत की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिये हैं। इसी तारतम्य में पूरे प्रकरण की जांच के लिए जांच समिति गठित की गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें