छत्तीसगढ़: माओवादियों ने की CAF जवान की हत्या, शव के नजदीक फ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़: माओवादियों ने की CAF जवान की हत्या, शव के नजदीक फेंके पर्चे

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में माओवादियों ने एक CAF जवान की हत्या कर दी और शव को सड़क पर फेंक दिया. माओवादियों ने जवान के सीने पर पर्चा भी छोड़ा है. मृतक जवान की शिनाख्त अर्जुन कुडियाम के रूप में हुई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक छत्तीसगढ़ आर्म्ड फ़ोर्स की 22वीं बटालियन जवान है. उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. इस कारण वह मेडिकल लीव पर था. उसकी पोस्टिंग बीजापुर पुलिस लाइन में थी तथा वह बीजापुर जिले के धनोरा इलाके का रहने वाला था. शव के नजदीक नक्सलियों ने पर्चा भी फेंके है, जिसमे मृतक पर जनता से ज्यादती करने का आरोप लगाया गया है. जारी नक्सली परचा में इस घटना की जिम्मेदारी गंगालूर एरिया कमेटी ने ली है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें