समस्या का हल नहीं होने से नाराज युवक ने कलेक्टर के जनदर्शन में खाया जहर
बलौदाबाजार जिले
में जनदर्शन के दौरान एक युवक आत्महत्या करने की कोशिश की. युवक ने जहर खा लिया
जिससे उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज जारी
है. युवक का नाम रोशन मानिकपुरी बताया गया है, जो बिलाईगढ़ ब्लॉक
के गाड़ापाली का रहने वाला है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक अपनी समस्या के निराकरण के लिए आवेदन किया था, जिसका कोई हल नहीं होने से दुखी युवक ने कलेक्टर के जनदर्शन में जहर खा लिया. युवक द्वारा जहर का सेवन करने की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें