पिथौरा : अज्ञात वाहन के ठोकर से व्यक्ति की मौत, मामला दर्ज.
पिथौरा थाना अंतर्गत पहलवान ढाबा के सामने में अज्ञात वाहन के ठोकर से एक व्यक्ति की मौत, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.
टीकम सिंह जगत ने पुलिस को बताया कि 21 फरवरी 2022 के रात्रि करीब 11-12 बजे उसका भतीजा कमल किशोर जगत चाय पीने के लिये पहलवान ढाबा तरफ गया था चाय पीकर आते समय रात्रि करीब 12.30 बजे पहलवान ढाबा के सामने NH 53 रोड में कोई अज्ञात वाहन का चालक वाहन को तेज रफ्तार लापरवाहीपूर्वक चलाकर उसके भतीजा कमल किशोर जगत को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे उसका भतीजा के सिर, हाथ, पैर एवं शरीर में आई अंदरूनी चोंटो के कारण मृत्यु हो गया है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के विरुद्ध अपराध धारा 304-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें