सरायपाली: फेसबुक में की दोस्ती, विडियो वायरल करने की धमकी दे... - CG Sandesh

सरायपाली: फेसबुक में की दोस्ती, विडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार किया दुष्कर्म

सरायपाली थाना क्षेत्र से फेसबुक में दोस्ती कर दुष्कर्म करने के बाद विडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है.

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी रायगढ़ का है जिसने फेसबुक के माध्यम से युवती से दोस्ती की फिर कई बार दुष्कर्म किया. युवती ने इसकी शिकायत सरायपाली थाने में दर्ज करायी है. युवती ने पुलिस को बताया की रायगढ़ निवासी आरोपी अंकित अग्रवाल उर्फ यानू ने उससे फेसबुक के माध्यम से दोस्ती की और 20 फरवरी 2021 को रायपुर में युवती के साथ दुष्कर्म कर विडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म किया. फिर आरोपी ने युवती को सरायपाली बुलाकर 11 फरवरी 2022 को विडियो वायरल करने की धमकी दी और दुष्कर्म किया.

पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी अंकित अग्रवाल उर्फ यानू के विरुद्ध भादवि की धारा 376 (2)(ढ), 509 (ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें