जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश, 21 फरवरी से खुलेंगे प... - CG Sandesh

जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश, 21 फरवरी से खुलेंगे पहली से पांचवी तक के सभी स्कूल

अंबिकापुर: कोरोना संक्रमण दर में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। संक्रमितों की संख्या में कमी आने के साथ ही अब पाबंदियों में भी छूट मिलने लगी है। वहीं, स्कूलों को भी खोल दिया गया है। इसी कड़ी में रायपुर जिला प्रशासन ने 21 फरवरी से जिले में पहल से पांचवी तक के स्कूलों को खोलने का आदेश जारी किया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि जिले में कोरोना संक्रमण दर वर्तमान में 4 प्रतिशत है। हालात नियंत्रण में आने के बाद 21 फरवरी से जिले में पहली से पांचवी तक के स्कूल शत-प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। बता दें कि जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए 4 जनवरी से स्कूलों को बंद कर दिया गया था।

ज्ञात हो कि प्रदेश में आज कुल 504 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई और 521 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे। जबकि पिछले 24 घंटे में एक भी संक्रमित की मौत नहीं हुई। 521 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि होने के बाद एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 3539 पर आ गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें