सरायपाली डिवीजन के अंतर्गत स्टेशनों में कार्यरत सबस्टेशन ऑपर... - CG Sandesh

सरायपाली डिवीजन के अंतर्गत स्टेशनों में कार्यरत सबस्टेशन ऑपरेटरों को 5 माह से ठेकेदार यूनीक ट्रेडर्स ढोलकिया द्वारा नहीं दिया गया वेतन

सरायपाली डिवीजन के अंतर्गत स्टेशनों में कार्यरत सबस्टेशन ऑपरेटरों को 5 माह से ठेकेदार यूनीक ट्रेडर्स ढोलकिया द्वारा वेतन नहीं दिया गया और ना ही आज तक ई.पी.एफ की राशि और दीपावली बोनस दिया गया. यदि 5 महीने में एक बार पेमेंट भी करता भी है तो जिसमे ऑपरेटरों का पेमेंट 7826 से लेकर 8167 पेमेंट बनता है जिसमे ठेकदार यूनीक ट्रेडर्स ढोलकिया द्वारा 6500 से लेकर 7000का पेमेंट करता है वेतन से 2000 रूपिए काट कर देते हैं। जिसके कारण तंग आकर विद्युत ठेका कर्मचारी कल्याण संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विद्युत सेवा भवन डगनिया गेट रायपुर मुख्यालय में जाकर विरोध प्रदर्शन कर चेयरमैन छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड और मुख्यमंत्री, श्रम आयुक्त के नाम से ज्ञापन सौंपा। ठेकेदार यूनीक ट्रेडर्स ढोलकिया का ठेका ठेका निरस्त कर कही भी ठेका ना देने टेंडर ना देने, परफारमेंस लेटर बनाकर ना देने की निवेदन किया गया। 

5 महीने से पेमेंट ना मिलने के कारण से सभी स्टेशन ऑपरेटर आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हैं जिसके कारण से उसकी आर्थिक स्थिति काफी बिगड़ गई है। सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र में ठेका प्रथा बंद कर विभाग में समायोजन, नियमितीकरण का वादा किया था। लेकिन आज 3साल हो गए वादा पूरा नहीं किया गया। कांग्रेस सरकार को मार्च के बजट सत्र में हमारी मांग को पूरा कर विभाग में समायोजन करे। ठेका प्रथा टेंडर प्रक्रिया बंद कर विद्युत विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को डायरेक्ट विभाग से पेमेंट करना चाहिए ठेका प्रथा का अर्थ ठेकेदारों को डायरेक्ट लाभ पहुंचाना। ठेकेदारों द्वारा ना टाइम पर वेतन, ना ही ईपीएफ ना ही दीपावली बोनस दिया जा रहा है। बीच के बिचौलियों को हटाकर जो काम कर रहा है उसे डायरेक्ट पेमेंट कर डायरेक्ट लाभ देना चाहिए। छत्तीसगढ़विद्युत ठेका कर्मचारी कल्याण संघ जिला अध्यक्ष किशन लाल साहू , प्रदेश उपाध्यक्ष नोहर टंडन के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ विद्युत सेवा भवन डगनिया गेट रायपुर के सामने छत्रपाल साव, नवीन साहू ,पूर्ण चंद्र भाई ,डोलामनी मनोज सिदार, प्रकाश डडसेना, संजय जगत ,तरुण कुमार प्रधान, पंचराम पटेल ,नागेंद्र , देवराज सिदार लखन राठिया पदाधिकारियो ने विरोध प्रदर्शन कर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने यूनिक ट्रेडर्स ढोलकिया का ठेका निरस्त करने की मांग की।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें