बसना : पुलवामा के शहीदों को राष्ट्रीय बजरंग दल ने दी श्रद्धा... - CG Sandesh

बसना : पुलवामा के शहीदों को राष्ट्रीय बजरंग दल ने दी श्रद्धांजली, पाकिस्तान का पुतला किया दहन.

14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर में हुए पुलवामा में पाकिस्तान के आतंकवादियों के द्वारा आतंकी हमला किया गया था जिसमे हमारे भारतीय सेना के 40 जवान वीरगति हुए। इन जवानों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्रीय बजरंग दल गढ़फुलझर के द्वारा जवानों को दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हे श्रद्धांजली दी. और पाकिस्तान का पुतला दहन किया गया.

इस कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश कार्यकारणी अध्यक्ष महेंद्र साव ने कहा- माता और मातृभूमि पूजनीय और आदरणीय होता है । इसके यश से ही पुरे देशवाशियों का यश होता है । इसके गौरव से ही सभी देशवासियों का गौरव होता है । जो लोग अपने उदय के लिए देश का हित करते हैं, वो अधम है । देशभक्ति सभी भक्तियों में श्रेष्ठ कहा जाता है । इस से देश की स्वतंत्रता की रक्षा होती है । देशभक्ति से प्रेरित लोग जैसे भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद आदि अपना वलिदान दे दिए । हमारे देश में झाँसी की लक्ष्मीबाई मेवाड़ के राणाप्रताप आदि देशभक्त हुए । देशभक्ति व्यक्ति, समाज और देश के कल्याण के लिए दवा के समान है ठीक इसी प्रकार हमें देश कि रक्षा और हिंदुत्व की रक्षा करना हैं।

इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मोहन सोनवानी, फुलझर प्रखंड अध्यक्ष नरेश साहू, फुलझर प्रखंड उपाध्यक्ष रुद्रप्रताप भोई, अध्यक्ष-अश्विनी बिसार, उपाध्यक्ष अवतारसिंग, विनोद भोई, गजेन्द्र भोई, राकेश दास, दुबेश दास, अबेश भोई, निर्मल भोई, करन राणा, हितेश पांडे, खिरसागर कैवर्त, देवाशीष डड़सेना, सुनील कलेत, कृष्णा पांडे, धर्मेंद्र महिलांगे, विश्वामित्र जायसवाल, पवित्र पांडे, सौगात पांडे, नीलमणी वैष्णव, मजनू नंद, हरेश बरिहा, आकाश नंद, भावेश यादव, विशाल भोई, राज यादव, रॉनी बंजारा व समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें