माँ का इलाज कराने बाहर गई थी, ताला तोड़कर मकान पर कर लिया कब्जा
अहिवारा की एक विधवा महिला ने जनदर्शन में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के समक्ष मकान वापस दिलाने का आवेदन दिया। महिला का कहना था कि मकान के स्वामित्व के निर्धारण के लिए कोर्ट में केस चल रहा है। जब मुझे अपने माँ की बीमारी का समाचार मिला तो मैं उनसे मिलने चली गई। वापस आने पर मैंने पाया कि मकान पर क्लेम करने वाले एक व्यक्ति ने ताला तोड़कर घर में कब्जा कर लिया है। महिला का आरोप है कि इस व्यक्ति ने कूटरचना कर मकान अपने नाम से कराया है जिसका केस चल रहा है। कलेक्टर ने इस संबंध में अधिकारियों को मामले की जांचकर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें