सिंघोड़ा : नुकीली वस्तु से हमला कर दी जान से मारने की धमकी, म... - CG Sandesh

सिंघोड़ा : नुकीली वस्तु से हमला कर दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज.

सिंघोड़ा थाना अंतर्गत ग्राम परसकोल मे नुकीली वस्तु से हमला कर जान से मारने की धमकी दी गई, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.

सूरज साहू ने पुलिस को बताया कि ग्राम परसकोल के जुनवानी खेत मे क्रिकेट खेल रहा था उसी समय पुरानी रंजीश को लेकर घनश्याम सिदार उसके पास आकर मां बहन अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट किया एवं अपने हाथ मे रखे किसी नुकीली वस्तु से उसके गले मे मारकर चोट पहूंचाया है जिससे खून बह रहा है तथा जाते जाते उसे जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया है। घटना को उसके पिताजी निताईराम एवं तिरित कुमार साहू को बताया है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें