सरायपाली : पुरानी बातो को लेकर तीन लोगो ने की जमकर पिटाई, मा... - CG Sandesh

सरायपाली : पुरानी बातो को लेकर तीन लोगो ने की जमकर पिटाई, मामला दर्ज.

सरायपाली थाना अंतर्गत मांझाखोल चौक के पास पुरानी बातो को लेकर तीन लोगो ने जमकर पिटाई कर दी, जिसपर मामला दर्ज किया किया है.

हरिश साहु ने पुलिस को बताया कि वैक्सीन पहुंचाने का काम करता है 07 फरवरी 2022 को करीबन शाम 05 बजे के आसपास वह पीएचसी बडेसाजापाली से वैक्सीन लेकर भंवरपुर अस्पताल जा रहा था और वह अपने गांव के मांझाखोल चौक के पास पहुंचकर खडा था उसी समय रामलाल, हीराधर व चंदन साहु आये और पुरानी बातो को लेकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए रामलाल साहु ने अपने पास रखे डण्डे से मारपीट किये है जिससे मेरे दाहिने पैर, पीठ, कंधा में चोट आया । मारपीट करते देखकर गांव के मुरलीधर साहु और टेमस साहु देखे सुने व बीच बचाव किये है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें