सरायपाली : देवलभांटा में वितरण किया गया कंकड़ युक्त चावल, ग्रामीणों के आक्रोश के बाद बदलना पड़ा.
सरायपाली ब्लाक अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य देवलभांटा में मिट्टी कंकड़ युक्त खराब चावल वितरण किए जाने का आक्रोश ग्रामीणों में देखने को मिला. ग्रामीणों का आक्रोश और बिगड़ती हुई स्थिति देखकर वहां सुपरवाईजर ने चावल को बदलने की बात कही जिसके बाद मामला शांत हुआ.
आपको बता दें कि महासमुंद जिले के बसना में भी इसके पूर्व मिट्टी कंकड़ युक्त खराब चावल वितरण किए जाने की शिकायत की जा चुकी है, लेकिन शिकायत के बाद किसी पर कार्यवाही की खबर अब तक सामने नहीं आई. शायद इस मामले को दबा दिया गया.
आपको बता दें कि शासन द्वारा गरीब परिवारों एवं सामान्य परिवार के लिए 1 रुपये एवं 2 रुपये किलो में सस्ते दर में चावल मुहैया कराया जाता है, जिसमे अब कंकड़ मिट्टी मिलाकर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है.
घटिया प्रकार के चावल वितरण से आज देवलभांटा में पहुंचे ग्रामीणों का रोष देखने को मिला, अपुष्ट सूत्रों के अनुसार ग्रामीणों में रोष इतना था उन्होंने शासकीय उचित दुकान को बंद कर बहार से ताला लगा दिया. जिसके बाद चावल बदलने की बात पर ग्रामीण शांत हुए.
