सरायपाली : शराब के नशे में डंडा से मारपीट कर जान से मारने की धमकी.
थाना सरायपाली चौकी बलौदा अंतर्गत ग्राम किसडी में शराब के नशे में गाली गलोच डंडा से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.
मनोज साहू ने पुलिस को बताया कि 11 फरवरी 2022 के दोपहर 02/00 बजे वह अपने घर के सामने खाना खाकर खडा था तभी गांव का चन्द्रशेखर रात्रे शराब पीकर आया और गाली गलौच करने लगा जिसको मना करने पर अपने हाथ में रखे लकडी के डण्डे के टुकडा से फेंककर मारा जिससे उसके होंठ के उपर चोट लगा है तथा जान से मारने की धमकी दिया मारपीट गाली गलौच को गांव के मनोज रात्रे, संतोष सेठ,बिहारी रात्रे देखे व सुने है तथा उक्त तीनों व्यक्तियों द्वारा बीच बचाव किया गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294,323,506 भादवि का अपराध होने का पाया जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें