सरायपाली : जंगल से लकड़ी क्यो ले जा रहा है कहकर कर दी जमकर पि... - CG Sandesh

सरायपाली : जंगल से लकड़ी क्यो ले जा रहा है कहकर कर दी जमकर पिटाई.

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम ढुटीकोना में जंगल से लकड़ी क्यो ले जा रहा है कहकर की पिटाई, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.  

हीराधर साहू ने पुलिस को बताया कि 07 फरवरी को करीबन दोपहर 12 से 01 बजे के आसपास वह अपनी मां को ढुंढकर धर्रास जंगल की ओर से आ रहा था कुसमुर जाने के रास्ते के पास पहुंचा था कि गांव के हरीश साहू मिला और लकडी को क्यो ले जा रहा है कहा तब वह जंगल की सुखा लकडी है जिसे ले जा रहा हूं कहने पर लकडी क्यो लेकर जा रहे कहते हुये गाली गलौच कर एक थप्पड मार दिया फिर वह वहां से अपने घर आया और उसके पिताजी रामलाल साहू को बताया तब उसके पिताजी हरीश साहू को क्यो मेरे बेटे के साथ मारपीट किये हो कहने पर हरीश साहू अपने चाचा भुवनेश्वर साहू, एवं चाचा मधुसुदन साहू को साथ लेकर करीबन शाम 06.00 बजे के आसपास उसके घर के पास आये और एक राय होकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये उसे हाथ मुक्के से मारपीट किये एवं हरीश साहू अपने पास रखे बांस के डण्डे से मारपीट किये जिससे उसके सिर, दाहिने हाथ, बांये कान, में चोट आकर दर्द हो रहा है.

घटना को बिनोता साहू, चंदन साहू,मुंगेश्वर साहू एवं उसके पिताजी रामलाल साहू देखे एवं बीच बचाव किये है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें