छत्तीसगढ़: नक्सलियों द्वारा किए गए विस्फोट में सीआरपीएफ के 4... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़: नक्सलियों द्वारा किए गए विस्फोट में सीआरपीएफ के 4 जवान घायल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के चार जवानों के घायल होने की ख़बर सामने आयी है. घायल जवानों को उपचार के लिए बीजापुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बीजापुर जिले के भोपालपट्नम से सीआरपीएफ के जवान रोड ओपनिंग के लिए निकले थे. गश्त के दौरान रास्ते में नक्सलियों के लगाए गए आइइडी की चपेट में आने से चार जवान जख्मी हो गए. जवानों के घायल होने के बाद अन्य जवानों को नक्सलियों की सर्चिंग में भेजा गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें