छत्तीसगढ़: कोरोना की वजह से 10वीं, 12वीं की परीक्षा के लिए पर... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़: कोरोना की वजह से 10वीं, 12वीं की परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्रों की संख्या बढ़ाई गयी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं, 12वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्रों की संख्या इस वर्ष कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए बाधा दी है. बोर्ड की परीक्षा मार्च में आयोजित किया जाएगा. इसके लिए माशिमं ने पूरी तैयारी कर ली है. गौरतलब है की फरवरी के आखिरी सप्ताह में गोपनीय सामग्री वितरित होगी. इसी के साथ ही माशिमं एडमिट कार्ड भी जारी कर देगा. इस साल सर्वाधिक सात हजार से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

माशिमं के सचिव प्रोफेसर वीके गाेयल के मुताबिक कोरोना वायरस के मद्देनजर इस बार तीन हजार अधिक केंद्र बनाए हैं. पिछली बार 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 4,519 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. इस साल इन केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 7,600 कर दिया गया है जो कि पिछले साल की तुलना में इस साल 3,018 अधिक है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें