‘‘महाभारत’’ में भीम का किरदार निभाने वाले अभिनेता का निधन - CG Sandesh

‘‘महाभारत’’ में भीम का किरदार निभाने वाले अभिनेता का निधन

धारावाहिक ‘‘महाभारत’’ में भीम का किरदार निभाने वाले अभिनेता एवं एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी प्रवीण कुमार सोबती का निधन हो गया. उनकी मौत हृदय गति रुक जाने से हुई. वे 74 वर्ष के थे. अभिनेता ने सोमवार देर रात को दिल्ली में अशोक विहार स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली.

प्रवीण कुमार के एक रिश्तेदार ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘उन्हें छाती में संक्रमण की समस्या थी. सोमवार की रात को जब उन्हें बेचैनी होने लगी, तो हमने डॉक्टर को घर पर बुलाया. हृदय गति रुक जाने के कारण रात सवा दस बजे से साढ़े दस बजे के बीच उनका निधन हो गया.’’

प्रवीण कुमार अभिनेता होने के साथ एक उच्च कोटि के एथलीट भी थे. प्रवीण ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक प्रतियोगिताओं में हैमर थ्रो और डिस्कस थ्रो स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व किया और एशियाई खेलों में चार पदक भी जीते. प्रवीण ने 1966 और 1970 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक भी जीता था. उन्होंने 1966 के राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान हैमर थ्रो में रजत पदक भी जीता था.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें