सरायपाली : शौच से वापस जा रहे व्यक्ति को रोककर कर दी पिटाई. - CG Sandesh

सरायपाली : शौच से वापस जा रहे व्यक्ति को रोककर कर दी पिटाई.

सरायपाली थाना अंतर्गत रानी तालाब के पास शौच से वापस जा रहे व्यक्ति को रोककर कर दी पिटाई जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

दुर्गेश निषाद ने पुलिस को बताया कि वार्ड नंबर 03 महलपारा सरायपाली में रहता है. होटल में काम करता है । 06 फरवरी 22 को 12/30 बजे के आसपास वह रानी तालाब के पास शौच के लिये गया था। शौच कर वापस घर आ रहा था रानी तालाब के बबुल पेड़ के पास पहुंचा था उसी समय राज राजपुत, विनोद साहू व नविंदर आये और उसे बिना कारण के मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्के से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए वहीं पास में पड़े लकड़ी के डण्डे से मारपीट किये जिससे उसके बायें मस्तक में चोट आने से खून निकलने लगा एवं दाहीने हाथ में चोट लगा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें