पुलिस की ओवर लोड वाहनों पर लगातार कार्यवाही, 03 वाहनों में 42000 रुपये समन शुल्क, 02 वाहन किये गए जप्त
अवैध रेत परिवहन और ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध जीपीएम पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनाँक 5/2/2022 को यातायात प्रभारी सूबेदार विकास नारंग और उनकी टीम ने ओवर लोड हाईवा वाहनों पर कार्यवाही की। जिनमे से 3 वाहनों में 42000/ समन शुल्क वसूल किया जबकि 02 वाहनों को समन शुल्क जमा नही करने से जब्त किया गया है।
गौरतलब है कि जिले में लगातार अवैध परिवहन और ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध जीपीएम पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है, विगत सप्ताह 10 वाहनों के विरुद्ध अवैध रेत परिवहन करने पर प्रकरण दर्ज कर खनिज विभाग को सौंपा गया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें