रेत का अवैध रूप से उत्खनन एवं परिवहन करते 22 वाहनों पर की गई... - CG Sandesh

रेत का अवैध रूप से उत्खनन एवं परिवहन करते 22 वाहनों पर की गई कार्रवाई

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग, राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जांच कर खनिज के अवैध रूप से उत्खनन एवं परिवहन करते 22 वाहनों पर कार्रवाई की गई। जिसमें 14 वाहन खनिज रेत, 5 वाहन खनिज ईंट मिट्टी, 3 वाहन चूनापत्थर का अवैध परिवहन करते हुए कार्रवाई की गई।

खडग़ांव थाना, मोहला थाना, छुरिया थाना, जालबांधा, लालबाग थाना में 1-1 वाहन अभिरक्षा में रखा गया है। इसी तरह 3 वाहन खैरागढ़ थाना, 5 वाहन मानपुर थाना, 3 वाहन सुरगी थाना, 2 वाहन डोंगरगांव थाना, 4 वाहन अंबागढ़ चौकी थाना में अभिरक्षा में रखा गया है। 22 वाहनोंं पर खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें