सरायपाली : स्कूटी वाहन में 32 पौवा अवैध शराब ले जाते एक व्यक... - CG Sandesh

सरायपाली : स्कूटी वाहन में 32 पौवा अवैध शराब ले जाते एक व्यक्ति गिरफ्तार.

सरायपाली पुलिस को 03 फरवरी को उडिसा से अवैध शराब परिवहन किये जाने की सूचना पर अवैध शराब रेड कार्यवाही हेतु रवाना होकर मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पदमपुर रोड बस्ती सरायपाली जाने वाला रास्ते पर पहुंचकर दबिश दिये कुछ देर बाद पदमपुर रोड की ओर से एक सोल्ड मेस्ट्रो वाहन के बीच में बेग मे कुछ सामान लेकर एक व्यक्ति आते दिखा जिसे घेराबंदी कर पकडकर पुछताछ किये गवाहो के समक्ष संदेही के मेस्ट्रो वाहन के बीच में रखे बेग व मेस्ट्रो वाहन के डिक्की का बारिकी से तलाशी लिया तलाशी के दौरान संदेही के एयर बेग से 24 पौवा Mc Dowells No 1 उडिसा राज्य निर्मित अंग्रेजी शराब प्रत्येक में 180 ML भरी हुई जुमला 4320 ML, सोल्ड मेस्ट्रो वाहन के डिक्की में 08 पौवा BLENDERS PRIDE उडिसा राज्य निर्मित अंग्रेजी शराब प्रत्येक में 180 ML भरी हुई जुमला 1440 ML बरामद किया.

आरोपी के कब्जे से 5760 एम एल अंग्रेजी शराब कीमती 6240 रू. व शराब परिवहन में प्रयुक्त सोल्ड मेस्ट्रो वाहन कीमती करीबन 65,000 रूपये जुमला कीमती 71,240 रूपये को जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध धारा सदर का कायम कर विवेचना में लिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें