सरायपाली : गौरव विद्या मंदिर के पास से मोटर सायकल चोरी, मामल... - CG Sandesh

सरायपाली : गौरव विद्या मंदिर के पास से मोटर सायकल चोरी, मामला दर्ज.

सरायपाली थाना अंतर्गत गौरव विद्या मंदिर के पास से मोटर सायकल चोरी, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.

अंकुर यदु ने पुलिस को बताया कि वार्ड नंबर 8 बारिक कालोनी सरायपाली में रहता है । 31 जनवरी 2022 को रात्रि करीबन 7/30 बजे वह अपनी हीरो सुपर स्प्लेंडर मो0सा क्र. CG06PA5424 काले रंग को स्थित अपने घर के पास में गौरव विद्या मंदिर के पास प्रतिदिन की तरह रखकर घर पर था। रात 9 बजे जब वह घर से आया तो देखा कि वहां पर उसका उक्त मोटर सायकल नहीं था। आसपास पता तलाश किया मोटर सायकल का कोई पता नहीं चला है कि उसकी उक्त मोटर सायकल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें