सरायपाली : पुरानी रंजिश को लेकर दो भाइयो पर टंगिया से जानलेव... - CG Sandesh

सरायपाली : पुरानी रंजिश को लेकर दो भाइयो पर टंगिया से जानलेवा हमला, हालत गंभीर.

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम लाखनपाली में पुरानी रंजिश को लेकर दो भाइयो पर टंगिया से हमला करने पर मामला दर्ज किया गया है.

दीपक सिदार ने पुलिस को बताया कि 30 जनवरी को वह संजय सिदार के खेत में लगे बोर को बनाने के लिये संजय सिदार, जगदीश पटेल,राजेश सिदार के साथ जमनीडीपा खार स्थित संजय के खेत में गये थे बोर बनने के बाद वहीं पर वे सभी बातचीत करते बैठे थे कि करीबन शाम के 06.00 बजे गांव के लालसिंह सिदार पुरानी रंजिश पर उसे मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर पास में रखे कुल्हाडी(टंगिया) से जान सहित मारने की नियत से उसके उपर प्राण घातक वार किया जो बचाव करने पर भी उसके सिर एवं बांये कंधे में पडा जिससे वह सामने की ओर झुका उसके साथी भागो भागो कहकर चिल्लाये और वह उनके साथ अपनी जान बचाकर भागा अगर वह नहीं भागता तो लालसिंह सिदार मुझे अवश्य ही जान से मार देते जब वह तालाब साईड से घुमते हुये घर पहुंचा तो पता चला कि उसके बडे भैय्या बाबुलाल सिदार को भी जान से मारने की नियत से लालसिंह सिदार कुल्हाडी(टंगिया) से सिर और पीठ को मारा है.

टंगिया से मारपीट करने से उसके सिर एवं बांये कंधे में एवं भैय्या बाबुलाल सिदार जो गांव के बीच गली में सरपंच के घर के पास बैठा था जिनके साथ भी कुल्हाडी(टंगिया) से वार कर गंभीर चोट पहुंचाया है। बडा भाई रायपुर अस्पताल में भर्ती है। उसके कंधे में 4 टाका एवं सिर में 7 टाका लगा है। घटना को संजय सिदार, जगदीश पटेल, राजेश सिदार ,किशोर नागेश व रेवतलाल सिदार ने देखे सुने व बीच बचाव किये है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 307-IPC, 324-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें