सरायपाली : ठेलानुमा दुकान में लोगो को शराब पीने का साधन उपलब... - CG Sandesh

सरायपाली : ठेलानुमा दुकान में लोगो को शराब पीने का साधन उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.

सरायपाली पुलिस को 27 जनवरी 2022 को मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम बाराडोली का नीलाम्बर सिदार अपने ठेलानुमा दुकान में लोगो को शराब पीने की अवैध साधन शराब,पानी पाउच,गिलास,चखना उपलब्ध करा रहा है पुलिस की टीम ग्राम बाराडोली रवाना हुआ मुखबीर सूचना के आधार पर रेड कार्यवाही किये शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये आरोपी नीलाम्बर सिदार के ठेलानुमा दुकान के पास लोगो को शराब पीने की साधन उपलब्ध कराकर अवैध धन अर्जन करते गवाहो के सामने रंगे हाथो पकडा गया आरोपी के कब्जे से एक 01- 01 पौवा देशी प्लेन सील पैक मदिरा 180 एमएल भरी हुयी, एक सील टुटी देशी प्लेन पौवा में करीबन 50 एमएल भरी हुयी जुमला 230 एमएल कीमती 160 रू0, 02- 05 नग डिस्पोजल गिलास, 05 नग पानी पाउच, 05 फल्ली पैकेट की चखना कीमती करीबन 40 रू0 जुमला कीमती 200 रू0 जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य धारा 36 (क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें