बसना : खेत के पास लोगो को अवैध शराब पिलाने पर कार्यवाही. - CG Sandesh

बसना : खेत के पास लोगो को अवैध शराब पिलाने पर कार्यवाही.

बसना पुलिस को 27 जनवरी 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यकित् ग्राम उडेला पवनीरोड आनंद राम के खेत के पास लोगो को शराब पीने का साधन उपलब्ध करा रहा है पुलिस की टीम मुखबीर के बताये हुए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड की कार्यवाही किया,  शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये, शराब पीने का साधन उपलब्ध कराने वाला व्यक्ति मिला जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम श्यामशंकर निषाद पिता रामप्रसाद निषाद उम्र 22 साल साकिन उडेला चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद छ.ग.का निवासी होना बताया. आरोपी के कब्जे से दो नग 180 एमएल वाली देशी प्लेन शराब की शीशी में प्रत्येक में 90-90 एमएल भरी हुई जुमला 180 एमएल कीमती 80 रूपये एवं दो नग डिस्पोजल गिलास को जप्त किया गया.

इसी तरह बसना पुलिस को 26 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम रंगमटिया बाजार चौक में एक व्यक्ति अपने चना मुर्रा की दुकान लगाकर उसके आड में लोगो को अवैध रूप से शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस की टीम मुखबिर के बताए स्थान पर रेड कार्यवाही किया। जहां एक व्यक्ति चना मुर्रा की दुकान लगाकर उसकी आड में लोगों को शराब पीने पीलाने की सुविधा उपलबघ करा रहा था शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये एक व्यक्ति को पकड़े जिसका नाम पूछने पर अपना नाम करमू यादव पिता गोविंद यादव उम्र 70 वर्ष साकिन रंगमटिया चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद का निवासी होना बताया. आरोपी के कब्जे से 2 नग 180ml वाली देशी प्लेन शराब की शीशी में भरा करीबन 90-90ml देशी प्लेन शराब जुमला 180ml कीमती 80 रूपये एवं दो नग प्लास्टिक डिस्पोजल ग्लास को जप्त किया गया ।

आरोपीयों का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाए जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें