महासमुंद: जिले की अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत - CG Sandesh

महासमुंद: जिले की अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत

महासमुंद जिले में दो अलग-अलग में 2 व्यक्ति की मौत हो गयी है. पहली घटना बागबाहरा थाना क्षेत्र की है. जहाँ 26 जनवरी की रात एक 30 वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात कारण से घर पर फांसी लगा ली. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक घनश्याम पटेल पिता धन्नु पटेल बस्ती बागबाहरा का निवासी था.

वहीं दूसरी घटना खल्लारी थाना क्षेत्र की है जहाँ एक व्यक्ति ने अज्ञात कारण से जहर सेवन कर लेने से जिला अस्पताल महासमुन्द ईलाज के लिए ले जाया गया जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार मृतक संतकुमार यादव पिता सोना लाल यादव उम्र 55 साल ग्राम कन्हारपुरी निवासी ने 24 जनवरी की दोपहर करीब 2:10 बजे जहर सेवन कर लिया.

पुलिस ने दोनों मामलों की ‍रिपोर्ट पर से असल नंबरी मर्ग कायम कर विवेचना मे लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें