सरायपाली: सब स्टेशनों में कार्यरत सहायक ऑपरेटरों ने ठेकेदार ... - CG Sandesh

सरायपाली: सब स्टेशनों में कार्यरत सहायक ऑपरेटरों ने ठेकेदार के खिलाफ मनमानी का लगाया आरोप

सरायपाली डिवीजन के सब स्टेशनों में कार्यरत सहायक ऑपरेटरों ने ठेकेदार के खिलाफ विभाग और प्रशासन के नियमों का उल्लंघन करते हुए अपनी मनमानी पूर्वक कार्य करने का आरोप लगाते हुए अधीक्षण यंत्री, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित, महासमुंद को शिकायत पत्र सौंपा है और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की है.

उन्होंने शिकायत पत्र में बताया है की सरायपाली डिवीजन में यूनिक ट्रेडर्स रायपुर (ढोलकिया ठेकेदार) के टेंडर के अधीन सभी 33 /11 KV सब स्टेशनों में कार्यरत सहायक ऑपरेटरों को अभी तक उचित वेतनमान, भविष्य निधि (PF), ESIC कार्ड आदि की सुविधाओं से वंचित रखा गया है और ठेकेदार विभाग और प्रशासन के नियमों का उल्लंघन करते हुए अपनी मनमानी पूर्वक कार्य करते रहे हैं.

सब स्टेशनों में कार्यरत सहायक ऑपरेटरों ने अधीक्षण यंत्री से न्याय की गुहार लगाईं है और वेतन स्लिप और पासबुक का निरीक्षण कर ठेकेदार के खिलाफ नियम का उल्लंघन करने और मनमानी करने के आरोप में कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें