सरायपाली : सट्टा पट्टी लिखते एक युवक रंगे हाथ पकडा गया.
सरायपाली पुलिस को 25 जनवरी 2022 को मुखबीर सूचना मिला कि महलपारा चौक सरायपाली के पास में एक व्यक्ति अंकों से रूपये पैसों का दांव लगाकर सट्टा खेला रहा है पुलिस स्टाफ महलपारा चौक सरायपाली पहुंचकर राजा बेहरा के पास जाकर दूर से देखा गया जो चौक में बैठकर कागज में कुछ लिखते दिखा तथा उसी समय एक व्यक्ति उसके पास जाकर कुछ पैसे देते दिखने से मुखबीर के बताये अनुसार संदेह होने से पुलिस स्टाफ एवं गवाहों के साथ तत्काल वहां पहुंचकर राजा बेहरा के द्वारा लिखा गया कागज को देखा तो राजा बेहरा अपने पास रखे कागज में अंको से रूपये पैसे का दांव लगाकर लिख रहा था जो सट्टा खिलाना पाया गया।
आरोपी के कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी जिसमें अंको के सामने हजारो रूपये पैसे का दांव लगा है, नगदी रकम 11,050 रू0, एक नग एप्पल कंपनी का मोबाइल पुरानी इश्तेमाली कीमती 5,000 रू0, एक नग डाट पेन, जुमला कीमती 16,050 रू0 को मौके पर गवाहो के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी राजा बेहरा उम्र 25 साल सा0 वार्ड क्रं0 03 महलपारा थाना सरायपाली जिला महासमुंद का कृत्य धारा 4(क) जुआ एक्ट के अंतर्गत घटित करना पाये जाने से अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।