पिथौरा : जमीन में खुदाई क्यों कर रहे हो कहने पर फावडा, डंडा ... - CG Sandesh

पिथौरा : जमीन में खुदाई क्यों कर रहे हो कहने पर फावडा, डंडा से किया हमला

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम लाखागढ़ में जमीन संबंधी विवाद को लेकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

अजहर हसन ने पुलिस को बताया कि 22 जनवरी 2022 को दोपहर करीबन 03 बजे ग्राम सराईटार अपने घर बाडी को देखने गया था उसके जमीन में सराईटार के आनंद ब्रम्हभट्ठ उसके परिवार वाले खोदाई कार्य कर रहे थे जिसको वह मना किया कि उसके जमीन में खोदाई क्यों कर रहे हो इतने में ही आवेश में आकर आनंद ब्रम्हभट्ठ, श्रीमती हेमलता भट्ठ, राजा भट्ठ, अजय भट्ठ द्वारा अश्लील गाली गलौच कर आज जुझे जान सहित खत्म कर देंगे कहकर हाथ मुक्का एवं फावडा, डंडा से मारपीट किया है मारपीट करने से सिर, पीठ, कमर, पैर में चोट लगा है मारपीट को तुलसी यादव देखे एवं छुडाये है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें