22 महीने के बच्चे ने मां के मोबाइल से 1.4 लाख का फर्नीचर किय... - CG Sandesh

22 महीने के बच्चे ने मां के मोबाइल से 1.4 लाख का फर्नीचर किया बुक

अमेरिका में न्यूजर्सी के 22 महीने के बच्चे आयांश कुमार ने अपनी मां के मोबाइल से अनजाने में 1.4 लाख के फर्नीचर आर्डर कर दिए. दरअसल दंपत्ति ने नया घर बनाया है और उस घर के लिए आयांश की मां ने वॉलमार्ट पर कई सारे फर्नीचर कार्ट करके रखे थे. आयांश ने मोबाइल उपयोग करते समय अनजाने में यह सभी ऑर्डर बुक कर दिए. उनके माता-पिता को इस बात का पता तब चला जब एक के बाद बॉक्स उनके घर आते गए.

इसके बाद अयाश की मां ने अपना वॉलमार्ट अकाउंट चेक किया जहां पता चला कि आयांश ने गलती से सारे सामान बुक कर दिए थे. आयांश के पिता प्रमोद कुमार ने कहा कि हमें तो भरोसा ही नहीं हो रहा है कि आयांश ने ऐसे सारे सामान बुक कर दिए.

बच्चे को लापरवाही से मोबाइल देने का नतीजा ऐसा भी हो सकता है शायद ही किसी ने सोचा होगा. इसलिए जितना हो सके अपने बच्चे को मोबाइल से दूर रखे या फिर मोबाइल के कुछ जरूरी एप्स पर पासवर्ड लगा कर रखें. अयांश के पिता ने कहा है कि अब वे भी अपने मोबाइल पर पासवर्ड का इस्तेमाल करेंगे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें