सरायपाली शहर में कोरोना के कहर के बीच मौसम का बदलता मिजाज़ - CG Sandesh

सरायपाली शहर में कोरोना के कहर के बीच मौसम का बदलता मिजाज़

सरायपाली: 23 जनवरी दिन रविवार को सरायपाली अंचल में बादल छा गए हैं. कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज़ की गई है. 11 बजे के करीब सरायपाली अंचल के शहरी इलाके में 2 मिनट तक तेज बारिश दर्ज की गई. छुट्टी के दिन रविवार को मौसम के बदलने से जहाँ कुछ लोग खुश हैं. वहीं कुछ लोग जो पूरे सप्ताह में अपने रोजमर्रा के बाजार के काम के लिए रविवार का इंतजार करते हैं वे चिंता में है.

छत्तीसगढ़ राज्य में धान खरीदी चल रही और कोरोना की तीसरी लहर ने सरायपाली में दस्तक दे दी है. रोजाना 5 -10 कोरोना केस मिल रहे हैं. कल 22 जनवरी को सरायपाली में 4 केस मिले हैं वहीं 21 जनवरी को 11 केस मिले थे. धान खरीदी और कोरोना के डर के बीच इस तरह थोड़े थोड़े अंतराल में बारिश अंचल वासियों के लिए समस्या बन रही है. मौसम विभाग ने 24 से 48 घंटे तक मौसम के यूं ही बदलते रहने का अलर्ट जारी किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें