छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने सैनिक की हत्या की, कई वाहनों में लगा... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने सैनिक की हत्या की, कई वाहनों में लगाईं आग

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक ‘गोपनीय सैनिक’ की हत्या कर दी और एक अन्य घटना में नक्सलियों ने तीन वाहनों में आग लगा दी. पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जिले के बीजापुर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने शुक्रवार को ‘गोपनीय सैनिक’ एंडो राम (45) की हत्या कर दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सलियोंने एंडो राम की हत्या कर शव को गंगालूर मार्ग पर फेंक दिया है, जिसके बाद पुलिस दल को रवाना किया गया और शव को बरामद कर लिया गया.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में नक्सलियों ने बीजापुर जिले के ही चेरकंटी पटेलपारा गांव के करीब एक ट्रक, एक हाइवा और एक जेसीबी मशीन में आग लगा दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि शुक्रवार को हथियारबंद नक्सली चेरकंटी गांव पहुंचे और वहां प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रहे सड़क का काम रुकवा दिया, बाद में नक्सलियों ने वाहनों में आग लगा दी। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें