महासमुन्द : तेज रफ़्तार स्कूटी वाहन के ठोकर से युवती की टूटी ... - CG Sandesh

महासमुन्द : तेज रफ़्तार स्कूटी वाहन के ठोकर से युवती की टूटी पैर.

महासमुन्द थाना अंतर्गत ग्राम बरबसपुर हुनमान मंदिर के पास एक तेज रफ़्तार स्कूटी ने मारी ठोकर, जिसमे युवती की पैर टूट गई. जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.

महेन्द्र प्रताप सोनवानी ने पुलिस को बताया कि 19 दिसम्बर 21 को उसकी छोटी बहन कुमारी शीला सोनवानी अपनी स्कूटी क्रमांक CG06GH 9553 से अपने निजी काम से महासमुन्द के लिये निकली थी उसके गांव के हनुमान मंदिर के पास लगभग 11/30 बजे पहुंची थी तभी पीछे से स्कूटी क्रमांक CG 04 KR 7471 के चालक अपनी स्कूटी तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे उसकी बहन वहीं पर रोड में गिर गयी. जिसके पश्चात आसपास के लोगों के द्वारा उन  लोगों को सूचना देने पर उसके द्वारा उसे ईलाज हेतु आर.एल.सी. हॉस्पिटल महासमुन्द लाया गया जहां डॉक्टरो के द्वारा जांच में उसका दांया पैर टूटना पाया गया और उसकी बहन के पैर का आपरेशन कर राड लगाया गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने स्कूटी क्रमांक CG 04 KR 7471 के चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें