‘पुष्पा’ और ‘भौकाल’ जैसी फिल्मों और वेब सीरीज से थे प्रभावि... - CG Sandesh

‘पुष्पा’ और ‘भौकाल’ जैसी फिल्मों और वेब सीरीज से थे प्रभावित, 3 नाबालिगों ने दिया हत्या को अंजाम.

देश की राजधानी  दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल यहां तीन नाबालिगों ने कथित तौर पर फिल्मी स्टाइल में एक शख्स की हत्या कर दी है. वारदात का खुलासा होने के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

दिल्ली पुलिस  के मुताबिक, आरोपी पुष्पा  जैसी अपराध आधारित फिल्मों से प्रभावित थे और अपराध की दुनिया में ‘मशहूर’ होना चाहते थे.

दिल्ली पुलिस ने कहा कि तीनों नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया गया है. पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने घटना का एक वीडियो भी बनाया और उसे इंस्टाग्राम पर डालना चाहते थे.

पुलिस को बुधवार को बाबू जगजीवन राम स्मारक अस्पताल से खबर मिली कि एक शख्स को पेट में चाकू मारा गया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जांच के दौरान पता चला कि मृतक का नाम शिबू है और वो जहांगीरपुरी का रहने वाला था.

सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि मृतक और आरोपियों के बीच झगड़ा हुआ था. बाद में नाबालिग आरोपियों ने शख्स को चाकू से मार दिया. पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे ‘पुष्पा’ और ‘भौकाल’ जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में दिखाए जाने वाले गैंगस्टरों के लाइफस्टाइल से प्रभावित थे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें