छत्तीसगढ में 20 जनवरी को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू, जानिए साथ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ में 20 जनवरी को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू, जानिए साथ क्या लेना है

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 20 जनवरी को सुबह 7 बजे से दोपहर के 3 बजे तक वोटिंग शुरू होगा. पंच, सरपंच, जनपद पंचायत और जिला पंचायत सदस्य के 510 पदों के लिए 1288 उम्मीदवार हैं. निर्वाचन आयोग ने मतदान केंद्रों पर मतदान दलों के अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौजूद रहने के आदेश दिए हैं.

राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने कहा कि कोविड-19 के सभी प्रोटोकॉल के साथ मतदान सम्पन्न होना है. कोविड-19 के संकट को देखते हुए सुरक्षा की पूरी व्यवस्था बढ़ाई गई है. इसके तहत सभी 1066 मतदान केन्द्रों में स्वास्थ्यकर्मी भी मतदान दल के साथ मौजूद रहेंगें. ताकि किसी भी आपात स्थिति से बचा जा सके साथ में सेनिटाइजर की व्यवस्था रहेगी. इसके लिए सभी मतदान केन्द्रों में सेनेटाइजर उपलब्ध कराया गया है. मतदान शाम 3 बजे तक संपन्न करना अनिवार्य है. जरूरत पड़ी तो मतदान केंद्रों में ही मतगणना भी हो सकती है.

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेना है मना

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदान केन्द्रों में मोबाइल फोन, कार्डलेस फोन, वायरलेस सेट अथवा किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा. निर्वाचन कार्य से सम्बंधित ऐसे अधिकारी जिन्हें मतदान केन्द्र में प्रवेश का प्राधिकार प्राप्त है, वे अधिकारी आवश्यक संचार व्यवस्था के तहत मोबाइल आदि अपने पास रख सकेंगें.

इनमें से कोई भी परिचय पत्र लेना है जरूरी

1.डाकघर फोटोयुक्त पासबुक

2.पासपोर्ट

3.पैन कार्ड

4.आधार कार्ड

5.केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम या स्थानीय निकाय की ओर से जारी फोटो युक्त सेवा पहचानपत्र

6.पेंशन दस्तावेज

7.मनरेगा जॉब कार्ड

8.फोटो युक्त स्वास्थ्य बीमा योजना का स्मार्ट

कार्ड

9.ड्राइविंग लाइसेंस

10.स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पहचानपत्र

11. 10वीं-12वीं परीक्षा के फोटो युक्त पहचानपत्र

12.कॉलेज से जारी पहचानपत्र

13.फोटो युक्त शस्त्र लाइसेंस

14.ऑनलाइन जेनरेटेड मतदाता पहचान स्लिप

15. निर्वाचन आयोग का मतदाता पहचान पत्र.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें