देश का पहला सैनेटरी नैपकिन मुक्त गांव होगा ये , महिलाओं को ... - CG Sandesh

देश का पहला सैनेटरी नैपकिन मुक्त गांव होगा ये , महिलाओं को बांटे 5000 विशेष मैनस्ट्रुअल कप

केरल देश में साक्षरता समेत कई मामलों में अगुआई करता है। राज्य के एर्नाकुलम जिले में अब नए शुरुआत हुई है। जिले का कुंबलांगी गांव देश का पहला सैनेटरी नैपकिन मुक्त गांव बनेगा।

गांव में 18 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को 5000 विशेष मैनस्ट्रुअल कप बांटे गए। हैं। इनका मासिक धर्म के दौरान इस्तेमाल किया जा सकेगा। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने गुरुवार को इस अभियान का आगाज किया। इसके तहत 18 साल और उससे अधिक उम्र की महिलाओं को 5000 मासिक धर्म कप वितरित किए जाएंगे।

सांसद हिबी ईडन ने बताया कि परियोजना को एर्नाकुलम संसदीय क्षेत्र में लागू किया जा रहा है। इसके साथ ही राज्यपाल ने इस गांव को आदर्श गांव घोषित किया। आदर्श ग्राम परियोजना को प्रधानमंत्री संसदीय क्षेत्र आदर्श ग्राम योजना (एसएजीवाई) के माध्यम से क्रियान्वित किया जा रहा है। कोच्चि में पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षणों में से एक, कुंबलांगी गांव में एक नया पर्यटक सूचना केंद्र भी शुरू किया जाएगा। यह गांव देश का पहला आर्दश पर्यटन गांव भी माना जाता है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें