रायपुर - एक साल की बच्ची को आवारा कुत्तों ने नोंचकर मार डाला - CG Sandesh

रायपुर - एक साल की बच्ची को आवारा कुत्तों ने नोंचकर मार डाला

राजधानी में आवारा कुत्तों ने इन दिनों जमकर आंतक मचाया हुआ है, राजधानी के आवारा कुत्तों ने शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे  अनुपम नगर में  घर के बाहर खेल रही बच्ची को अपना शिकार बना लिया। लावारिस कुत्तों बच्ची को कई जगह नोंचा और शरीर के कुछ अंग खा गए।


ये घटना तब हुई, जब मासूम बच्ची की मां दूसरे के घर पर काम करने के लिए आई हुई थी। तभी चार-पांच कुत्तों ने बच्ची को घेर लिया और नोंचने लगे। जब मां को बच्ची की रोने की आवाज आई तो वह घर से कुछ दूरी पर लहूलुहान अवस्था में मिली।


एक साल की बच्ची को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई। फिलहाल बच्ची के शव को आंबेडकर अस्पताल के शवघर में रखा गया है। घटना की सूचना मिलते ही महापौर प्रमोद दुबे भी पहुंचे और मामले की जानकारी ली। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।,



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें