बसना : भतीजे ने अपने चाचा पर टंगिया से किया हमला, बाउंड्री ज... - CG Sandesh

बसना : भतीजे ने अपने चाचा पर टंगिया से किया हमला, बाउंड्री जाने के रास्ता को लेकर हुआ था विवाद.

भंवरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम भंवरचुंवा में एक भतीजे ने अपने चाचा पर टंगिया से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया. विवाद दो भाइयों के बीच बाउंड्री जाने के रास्ता को लेकर हुआ था, जिसके बाद यह घटना हुई है.  

भंवरचुंवा निवासी रवि सुर्यवंशी पिता मुन्नु लाल सुर्यवंशी  ने पुलिस को बताया कि  वे चार भाई थे जिसमें से दो भाई का मृत्यु हो गया है, जिसके बाद वह और उसका एक भाई रामचरण जिंदा है. दोनों भाई आपस में बंटवारा हो गए हैं, दोनों का घर अलग अलग है लेकिन दोनों का बाउंड्री जाने का रास्ता एक है, जिसे राम चरण सूर्यवंशी द्वारा बंद कर दिया है.

रास्ता बंद किये जाने पर 14 जनवरी 2022  को क्यों बंद कर दिये हो कह के रामचरण को बोला था जिस बात को लेकर उसी रात करीब 8  बजे रामचरण सूर्यवंशी अपने लड़के चिगरू सूर्यवंशी के साथ रवि के घर अंदर घुसकर मां बहन की गाली गलौज करते हुए अपने हाथ में रखे टंगिया से रवि के बाएं आंख के ऊपर सिर में मार दिया जिससे उसे चोट आकर खून निकला, और दोनों बाप बेटा जान से मारने की धमकी दिए.

मामले की शिकायत पर भंवरपुर चौकी पुलिस ने धारा 452, 294, 323, 506, 34 भादवि0 कायम कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें