सरायपाली : पति के साथ मारपीट कर महिला से की अश्लील हरकत, 4 क... - CG Sandesh

सरायपाली : पति के साथ मारपीट कर महिला से की अश्लील हरकत, 4 के ख़िलाफ मामला दर्ज

सरायपाली थाना में एक महिला ने उसके पति के साथ मारपीट कर अश्लील हरकत करने वाले चार लोगों के ख़िलाफ मामला दर्ज करवाया है.

प्रार्थिया ने पुलिस को बताया कि 15 जनवरी को शाम करीब 7 बजकर 30 मिनट में आरोपी द्वारा प्रार्थीया के घर का दरवाजा खटखटाने पर प्रार्थीया ने दरवाजा खोला तो आरोपी डंण्डा लाठी लेकर प्रार्थीया के घर अंदर प्रवेश कर प्रार्थीया के पति सुरज को मारपीट करने लगे तथा प्रार्थीया द्वारा बीच बचाव करने पर उसे भी अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट कर शहबाज निखिल दीपक द्वारा प्रार्थीया के हाथ बाह को पकड़कर दीवाल के पास लेजाकर अश्लील हरकत करने लगे तथा निखिल द्वारा मारपीट कर पकड़कर कपड़ा खिचने लगे.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी  सहबाज खान, दिपक, निखिल सेन व टीनु सांकवरा निवासी  सरायपाली के विरुद्ध 452, 354, 294ए 323, 506, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें