इस गांव में जन्मी 3 आंख और नांक में 4 छेद वाली अदभुत बछिया, ... - CG Sandesh

इस गांव में जन्मी 3 आंख और नांक में 4 छेद वाली अदभुत बछिया, एक झलक पाने को उमड़ी भीड़

राजनादगांव। जिले के गंडई क्षेत्र के लोधी नावगांव में गाय ने एक अदभुत बछिया को जन्म दिया है, जिसके तीन आंखें, पूंछ में लट और नांक में चार छिद्र हैं. गाय के इस अद्भुत बछिया के जन्म की जानकारी मिलने पर बडी़ संख्या में लोग इसे देखने के लिए पहुंच रहे हैं. वहीं इसे ईश्वरीय अवतार मानते हुए पूजा-अर्चना में भी जुटे हुए हैं.

गंडई क्षेत्र के लोधी नवागांव में जन्मे इस अदभुत बछिया की तीन आंखें हैं. नाक में चार छिद्र और पूंछ में लट भी हैं, जिसे लोग इसे धार्मिक आस्था से जोड़ कर देख रहे हैं. दूर- दूर लोग इसके दर्शन करने के लिए भी आ रहे हैं. दर्शन कर लोग नारियल और पैसे भी भेंट कर रहे हैं. ग्रामीण नीलकुमार का कहना है कि इस बच्चे का त्रीनेत्र हैं, जो शंकर भगवान का प्रतिरूप है.

इस बछिया का जन्म छुईखदान तहसील के ग्राम लोधी नवागांव के हेमंत चंदेल के घर में तीन आंखो वाली बछिया के जन्म से परिवार के लोग इसे ईश्वरीय आशिर्वाद मानकर प्रफुल्लित हो रहे हैं. इस संबंध में उनके परिवार के सदस्य नीरज चंदेल का कहना है कि बछिया का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया जिसमें वह पूरी तरह स्वस्थ है.


.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें